12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद सस्ती होगी ये भारतीय लैम्बोर्गिनी, लॉन्च होने के बाद कर देगी महंगी कारों की छुट्टी

ह कार कुछ समय बाद भारत में भी लॉन्च की जाएगी लेकिन अभी इसको भारतीय सड़कों के अनुरूप बनाने पर काम किया जा रहा है। टैमो रेसमो का लुक इतना शानदार है कि इसे हर कोई खरीदना चाहता है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Sep 06, 2018

tamo racemo

बेहद सस्ती होगी ये भारतीय लैम्बोर्गिनी, लॉन्च होने के बाद कर देगी महंगी कारों की छुट्टी

नई दिल्ली: कुछ समय पहले जेनेवा में हुए मोटर शो में भारतीय कार निर्माता कंपनी Tata की सब ब्रांड टैमो जबरदस्त रेसिंग कार टैमो रेसमो को दुनिया के सामने पेश किया था। यह कार कुछ समय बाद भारत में भी लॉन्च की जाएगी लेकिन अभी इसको भारतीय सड़कों के अनुरूप बनाने पर काम किया जा रहा है। टैमो रेसमो का लुक इतना शानदार है कि इसे हर कोई खरीदना चाहता है।

महज ढाई लाख की है ये ऑटोमैटिक कार, फीचर्स Honda City और Creta को देते हैं टक्कर

इस कार का लुक इटैलियन कार लैम्बोर्गिनी जैसा है ऐसे में अगर ये कार भारत में लॉन्च की जाएगी तो इसे खरीदने के लिए भारतीय ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार की कीमत किसी भी आम भारतीय कर जैसी ही होगी जिससे हर वर्ग के लोग इसे खरीद पाएं।

जानें क्या होंगे फीचर्स

जेनेवा के इस मोटर शो में टैमो रेसमो को 1.2 लीटर के टर्बोचार्जेज रिवोट्रोन पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया था। यह इंजन 186 bhp की पावर के साथ 210 न्यूटन मीटर टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस कार में 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा साथ पैडल शिफ्टर्स भी लगाए जाएंगे जैसे किसी विदेशी स्पोर्ट्स कार में दिए जाते हैं। इस कार में एक साथ सिफर दो लोग ही बैठ सकते हैं क्योंकि इसे स्पोर्ट्स कार की तर्ज पर बनाया गया है और इसे हल्का रखने की भी कोशिश की गयी है। इस कार में लैम्बोर्गिनी की तरह ही ऊपर की तरफ खुलने वाले दरवाजे दिए गए हैं जिनसे आसानी से उतरा जा सकता है।

महज 48,000 की ये TVS बाइक देती है जबरदस्त माइलेज, एक लीटर में पूरे हफ्ते दौड़ाएं

ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस कार की कीमत को बेहद कम रखा जाएगा क्योंकि ये आम आदमी के लिए बनाई जा रही है और टाटा कंपनी ऐसी कारें बनाती है जो हर आदमी के बजट में फिट हो जाती है।