7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटा ने तंजानिया में दिखाई धमक, एक साथ लॉन्च की ये 2 शानदार कारें

टाटा मोटर्स के साथ UV सेगमेंट में यह हमारा पहला बड़ा कदम है। कंपनी के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंधों को जारी रखते हुए हम अपने उत्पादों को लॉन्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Nov 2018, 2:13 PM IST

tata nexon

टाटा ने तंजानिया में दिखाई धमक, एक साथ लॉन्च की ये 2 शानदार कारें

नई दिल्ली: Tata मोटर्स लगातार अपना पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई-नई कारें लॉन्च कर रहे हैं। इस बार उन्होने अपनी शानदार कारों टाटा नेक्स और टाटा हेक्सा को देश से बाहर विदेशी धरती पर लॉन्च किया है। टाटा मोटर्स ने टाटा अफ्रीका होल्डिंग्स तंजानिया लिमिटेड (TAHTL) द्वारा हेक्सा और नेक्सन को तंजानिया में लॉन्च कर दिया है।

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के इंटरनेशनल बिजनेस हैड, सुजन रॉय ने कहा, "हम तंजानिया में हमारी काफी सराहनीय UVs लॉन्च करने की घोषणा करने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों ही प्रोडक्ट्स पर एडवांस फीचर्स, बेस्ट-इन-क्लास टेक्नोलॉजी और कॉन्टेम्पोरेरी डिजाइन के लिए नवीनतम संचालित फोकस के साथ एक अवधारणा की गई है। हमें विश्वास है कि वाहन तत्काल हिट होंगे और स्टाइल स्टेटमेंट बनाने वाले ग्राहकों के लिए एक समृद्ध और गतिशील अनुभव प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, इन उत्पादों के लॉन्च के साथ हम न केवल UV सेगमेंट में बल्कि देश के कुल यात्री वाहन खंड में भी अपने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।"

मैरी कॉम ने खरीदी ये शानदार कार, गलती से भी नहीं होगा एक्सीडेंट

दोनों एसयूवी को लॉन्च करने के दौरान टाटा अफ्रीका होल्डिंग्स तंजानिया लिमिटेड (TAHTL) के क्षेत्रीय प्रमुख - पूर्वी अफ्रीका, नरेश लीखा ने कहा, "टाटा मोटर्स के साथ UV सेगमेंट में यह हमारा पहला बड़ा कदम है। कंपनी के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंधों को जारी रखते हुए हम अपने उत्पादों को लॉन्च करने के लिए गर्व और आत्मविश्वास रखते हैं और आगे के समय में ऐसे कई शानदार उत्पादों को पेश करने की आशा करते हैं।"

महंगी बाइक्स की छुट्टी करने आ रहा है yamaha का ये स्कूटर, माइलेज से लेकर फीचर्स सब है जबरदस्त

कीमत- नेक्सन की कंपनी ने प्रस्ताविक कीमत TZS 45 मिलियन (करीब 14.27 लाख रुपये) रखी है। यह कीमत XMA वेरिएंट की है। वहीं, टाटा हेक्सा की प्रस्ताविक कीमत TZS 81 मिलियन (करीब 25.68 लाख रुपये) और TZS 89 मिलियन (करीब 28.22 लाख रुपये) रखी गई है।