6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है 2017 की टॉप—5 बजट कार्स, कीमत 3 से 5 लाख रुपए के बीच

हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे है जो कि आपके बजट में होगी। इन कारों की कीमत से 3 से 5 लाख रुपए के बीच में आएगी

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Dec 25, 2017

2017 Top-5 Budjet Cars

Maruti Suzuki Alto 800 LXI: कार खरीदना हर किसी का सपना होता है लेकिन इस सपने की बीच कोई चीज आड़े होती है वो है बजट। कम बजट के चलते कई बार हम अपने ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे है जो कि आपके बजट में होगी। इन कारों की कीमत से 3 से 5 लाख रुपए के बीच में आएगी। बजट कार्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार आॅल्टो 800 का। Maruti Suzuki Alto 800 LXI की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 3.06 लाख से शुरु होती है। इसमें 796 cc का इंजन लगा है और इसका माइलेज 23.7kmpl का है।

2017 Top-5 Budjet Cars

Renault Kwid: रेनो इंडिया की पॉपुलर हैचबैक कार क्विड भी आपके बजट में फिट बैठ सकती है। इसके एंट्री लेवल मॉडल Renault Kwid RXE की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 3.03 लाख रुपए है। यह कार 5678rpm पर 54PS की पॉवर प्रोड्यूस करती है।

2017 Top-5 Budjet Cars

Hyundai Eon: हुंडई मोटर्स ने भी लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए स्मॉल बजट कार ईआॅन को उतारा है। इसके Hyundai Eon D-Lite की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 3.29 लाख रुपए है। इसमें 814 सीसी का इंजन लगा है जो कि 4000 आरपीएम पर 75 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करती है।

2017 Top-5 Budjet Cars

Mahindra KUV100 NXT: महिन्द्रा की KUV100 NXT कार को भी आम लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए उतारा गया है। Mahindra KUV100 NXT K2 6STR की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 4.39 लाख रुपए है। यह कार 5500 आरपीएम पर 82 पीएस की शक्ति पैदा करती है।

2017 Top-5 Budjet Cars

Tata Tigor: टाटा मोटर्स की हैचबैक कार टिगोर की गिनती भारत में बेची जाने वाली बजट कार्स में होती है। Tata Tigor Revotron XE की दिल्ली एक्सशोरूम प्राइस 4.65 लाख रुपए है। यह कार 6000 आरपीएम पर 85 पीएस की पॉवर जेनरेट करता है।