8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन कारों की खरीद पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, आज ही करें बुक

देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी बेहतरीन कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 23 Oct 2018, 12:08 PM IST

sedan car

इन कारों की खरीद पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, आज ही करें बुक

भारत में अब फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है, जिसको देखते हुए देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी बेहतरीन कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं। आइए जानते हैं किन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी डिजायर
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो डिजायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है। डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस कार की खरीद पर 27,500 रुपये का नकद डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। कुल मिलाकर इस कार पर 57,500 रुपये की छूट मिल रही है।

मारुति सुजुकी सियाज
इंजन और पावर की बात करें तो इस कार के डीजल वेरिएंट में 1248 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 88.5 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1373 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 91.1 बीएचपी की पावर और 130 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार की खरीद पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

हुंडई एक्सेंट
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 82 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टार्क जनरेट करेगा। डीजल इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 न्‍यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस कार की खरीद पर 20 हजार रुपये का नकद डिस्काउंट और 45 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलाकर 65,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

टोयोटा यारिस
इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयाटा यारिस में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 105.5 बीएचपी की पावर जनरेट करता है और 140 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार की खरीद पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।