
मार्च में भारत में तहलका मचाएंगी ये नई कारें, कीमत जानकर खुशी से झूम उठेंगे
अगर आप कोई नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आने वाली महीना आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। जी हां मार्च 2019 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई बेहतरीन कारें लॉन्च की जाएंगी। इन आने वाली कारों में कई कार बिल्कुल नई हैं तो कई बहुत सालों पर बाद वापसी कर रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये कारें और कैसे हैं इनके फीचर्स...
होंडा सिविक ( Honda Civic )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.6 लीटर का डीओएचसी, आई-डीटीईसी डीजल इंजन दिया गया है जो कि 118 बीएचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस ये इंजन काफी शानदार है। वहीं इस कार में दूसरा 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 138 बीएचपी की पावर और 174 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये इंजन सिर्फ सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। नई सिविक पहले से ज्यादा स्टाइलिश, स्पोर्टी और प्रीमियम है। Honda Civic लगभग 5 सालों बाद भारतीय बाजार में दोबारा वापसी करने वाली है और इसे 7 मार्च 2019 में लॉन्च किया जाएगा।
फोर्ड फिगो ( Ford Figo )
फोर्ड फिगो फेसलिफ्ट वेरिएंट मार्च 2019 में लॉन्च किया जाएगा जो कि वर्तमान मॉडल वाले प्लैटफॉर्म पर ही बेस्ड होगा। नई फिगो में नया पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस कार के एक्सटीरियर में बदलाव मिलेगा और इसमें क्रोम हाइलाइट्स और नई ग्रिल दी जाएगी।
महिंद्रा एक्सयूवी300 एएमटी ( mahindra xuv300 AMT )
हाल ही में महिंद्रा एक्सयूवी300 लॉन्च हुई है, जिसका एएमटी वेरिएंट मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इंजन और पावर की बात की जाए तो एक्सयूवी300 में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 117 एचपी की पावर 300 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसमें दूसरा 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 110 एचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
जीप रैंगलर 2019 ( Jeep Wrangler 2019 )
नई जीप रैंगलर के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे। जीप रैंगलर का न्यू वेरिएंट मार्च 2019 में लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 65 लाख रुपये हो सकती है।
Published on:
22 Feb 2019 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
