बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ( Sajid Nadiadwala ) आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 18 फरवरी, 1966 को मुंबई में जन्मे साजिद ने 1996 में आई फिल्म जीत को प्रोड्यूस किया और उसके बाद से लेकर अब तक जुड़वा, हर दिल जो प्यार करेगा, मुझसे शादी करोगी, जान ए मन, वक्त हमारा है, हे बेबी, कम्बख्त इश्क, हाउसफुल, अंजाना-अंजानी, हाइवे, 2 स्टेट्स, हीरोपंती, कि, फैंटम, बागी, तमाशा, हाउसफुल-3, बागी-2, जुड़वा-2 जैसी कई हिंदी फिल्मों को बना चुके हैं। आज हम आपको साजिद के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।