अब आप सोच रहे होंगे कि ये बाइक अगर पेट्रोल और डीजल से नहीं चलती है तो इलेक्ट्रिक चार्जिंग द्वारा चलती होगी। जी नहीं ये बाइक इन में से किसी से नहीं चलती है बल्कि ये बाइक सौर ऊर्जा से चलती है। इस बाइक में सोलर पैनल दिए गए हैं, जिनकी मदद से इस बाइक को सूरज की ताकत मिलती है। गुजरात के नवसारी में रहने वाले एक सिविल इंजीनियर जिगर पटेल ने इस बाइक को बनाया है जिसे चलाने के लिए ईंधन की जरुरत नहीं पड़ती है, क्योंकि ये एक सोलर बाइक है।