साउथ इंडियन फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता मामूट्टी ( Mammootty ) आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 7 सितंबर, 1951 को त्रावणकोर कोचीन के कोट्टायम जिले में जन्मे मामूट्टी ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इंस्पेक्टर बलराम, ध्रुव, बिग बी, अमराम, द ग्रेट फादर, कसबा, थाप्पना, रोडरम और द किंग जैसी कई धाकड़ फिल्मों के काम कर चुके मामूट्टी के पास दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार कारें मौजूद हैं।