22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महज 3.35 लाख की ये कार देती है जबरदस्त माइलेज, फीचर्स महंगी कारों वाले

हम आपको ऐसी ही सस्ती कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप महज 3.35 लाख रुपये में खरीद सकते हैं साथ ही ये दिखने में भी बेहद स्टाइलिश होती है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Sep 02, 2018

tata tiago

महज 3.35 लाख के ये कार देती है जबरदस्त माइलेज, फीचर्स महंगी कारों वाले

नई दिल्ली: अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे बना रहे हैं तो आपको महंगी कार खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि मार्केट में ऐसी कारें मौजूद हैं जिन्हें आप बेहद ही सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इन कारों की कीमत भले ही कम होती है लेकिन जहां बात फीचर्स की आती है वहां पर ये कारें किसी भी महंगी कार को टक्कर दे सकती हैं। आज इस खबर में हम आपको ऐसी ही सस्ती कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप महज 3.35 लाख रुपये में खरीद सकते हैं साथ ही ये दिखने में भी बेहद स्टाइलिश होती है।

महज 48,000 की ये TVS बाइक देती है जबरदस्त माइलेज, एक लीटर में पूरे हफ्ते दौड़ाएं

टाटा Tiago

टाटा की ये कार लॉन्चिंग के बाद से ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इस कार को खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। बता दें कि ये कार आकार में बहुत बड़ी नहीं है लेकिन इसमें आसानी से 4 लोग बैठ सकते हैं और इसमें अच्छा ख़ासा boot स्पेस भी मिल जाता है। आपको बता दें कि टाटा की इस कार में स्टाइल को भी तरजीह दी गयी है तभी तो कम बजट की होने के बावजूद लोग इस कार को काफी पसंद करते हैं।

Fortuner को धूल चटाने बाजार में आ रही है Mahindra XUV700, कीमत होगी आपकी सोच से भी कम

जानें क्या हैं फीचर्स

टाटा टिआगो में 1199 सीसी का इंजन दिया गया है जो 23.84 kmpl का माइलेज देता है। इस कार का माइलेज इसकी खासियत है साथ ही इसमें 35 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी दी गयी है। इस कार की कीमत महज 3.35 लाख (ex-shoroom price) रुपये है ऐसे में यह कार किसी भी लिहाज से एक आम आदमी की कार है और इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी।