
Top 5 Best Selling Cars
Top 5 best Selling Cars in May 2023: अगर आप इन दिनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यहां हम आपको देश की उन टॉप 5 गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि पिछले महीने बेस्ट सेलिंग बनी हैं। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी से लेकर हुंडई मोटर इंडिया और टाटा की कारें शामिल हैं। खास बात यह ही कि टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी की कारें शामिल है। टॉप 5 कारों की सूचि इनकी बिक्री के आधार पर है। इसलिए इस खबर को पढ़ने के बाद जो भी कार आप खरीदने जायें तो यह जरूर ध्यान में रखें कि क्या वो आपकी जरूरत को पूरा कर रही है या नहीं...साथ ही साथ आप अपना बजट और जरूरत पर भी फोकस करें..
मई में सबसे जादा बिकने वाली टॉप 5 कारें
1. मारुति बलेनो (18,733 कारें बिकी)
2. मारुति स्विफ्ट (17,346 कारें बिकी)
3. मारुति वैगन-आर (16,258 कारें बिकी)
4. हुंडई क्रेटा (14,449 कारें बिकी)
5. टाटा Nexon (14,423 कारें बिकी)
पिछले महीने टाटा nexon की 14,423 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिससे यह पांचवे नंबर पर रही है। यह SUV भारत में खूब पसंद की जाती है। इसके अलावा 14,449 यूनिट्स की बिक्री की के साथ हुंडई क्रेटा चौथे नंबर पर रही है। इतना ही नहीं मारुति वैगन-आर की पिछले महीने 16,258 यूनिट्स बिकी हैं, और यह तीसरे नंबर है। इसके अलावा 17,346 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति स्विफ्ट दूसरे नंबर पर रही है। इसके अलावा 18,733 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति बलेनो पहले नंबर पर रही है।
मारुति सुजुकी baleno की कीमत 6.61 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है।सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयर-बैग्स, एंटी-हिल कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD समेत कई अच्छे फीचर्स दिए गये हैं। कार में हेड-अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा और एक नया 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें स्टार्ट-स्टॉप बटन भी दिया गया। इसमें 40 फीचर्स के साथ सुजुकी कनेक्ट भी दिए गए हैं।
बलेनो में 360 डिग्री व्यू कैमरा काफी अच्छा काम करता है और पार्किंग में काफी मदद मिलती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 88.5bhp की पावर के साथ यह 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा इस बार AGS यानी ऑटो गियर शिफ्ट का विकल्प दिया गया है।
Published on:
12 Jun 2023 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
