नई दिल्ली : किसी भी प्रोडक्ट पर दी जाने वाली वारंटी उस पर कंपनी का भरोसा दिखाता है। यानि जितना ज्यादा भरोसा उतनी ज्यादा वारंटी। और भरोसे के मामले में टोयोटा की कारों का कोई कंपटीशन नहीं है। ये कंपनी अपनी कार की बेहतरीन सर्विस के लिए जानी जाती है। इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी की सभी कारें शिकायत मुक्त हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा में मौजूद अन्य वाहनों की तुलना में यह काफी अच्छी होती हैं. हालांकि, अब कंपनी अपने वाहनों के लिए एक नई वारंटी योजना लेकर आई है।