लुक्स और फीचर्स
लुक्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में 17 इंच के एलॉय व्हील, नई एलईडी हेडलैंप्स, डैशबोर्ड में नया डिजाइन, ब्लैक ग्रिल, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर फिनिश वाली स्किड प्लेट जैसी चीजें देखने को मिलेंगी। फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी फंक्शनिंग स्टीयरिंग व्हील, वाइट और ब्लू ब्लैक लाइटिंग वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, कीलेस एंट्री और पुश स्टार्ट बटन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।