7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 में लॉन्च होने जा रही हैं ये सस्ती और लग्जरी कारें

देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में 2019 यानी अगले साल एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारें लॉन्च करने जा रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 4 Nov 2018, 3:43 PM IST

upcoming cars

2019 में लॉन्च होने जा रही हैं ये सस्ती और लग्जरी कारें

अगर आप नई कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो अगले साल आने का थोड़ा सा इंतजार और कर लीजिए, क्योंकि अगले साल भारत में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारें लॉन्च होंगी। देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में 2019 यानी अगले साल बहुत सी कारें लॉन्च करने जा रही हैं।

हुंडई आई10
साउथ कोरिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई अपनी नई हैचबैक कार आई10 लॉन्च करने जा रही है। इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.1 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5 से 7 लाख रुपये हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार अक्टूबर 2019 में लॉन्च की जा सकती है।

मारुति सुजुकी वैगनआर
भारत की जानी मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई हैचबैक कार मारुति सुजुकी वैगनआर लॉन्च करने जा रही है। इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.5 से 5.5 लाख रुपये हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार 2019 के शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है।

मारुति सुजुकी माइक्रो-एसयूवी
भारत की जानी मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई माइक्रो-एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5 से 7.5 लाख रुपये हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार अक्टूबर 2019 में लॉन्च की जा सकती है।

मार्सिडीज बेंज ए-क्लास
जर्मनी की जानी मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज अपनी नई कार मार्सिडीज बेंज ए-क्लास लॉन्च करने जा रही है। इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.4 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 30 से 34 लाख रुपये हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार अक्टूबर 2019 में लॉन्च की जा सकती है।

टाटा 45एक्स
भारत की जानी मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा अपनी नई कार टाटा 45एक्स लॉन्च करने जा रही है। इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6 से 9 लाख रुपये हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार 2019 में अंत में लॉन्च की जा सकती है।