
ऑफिशियल शोकेस से पहले लीक हो गई Toyota Avanza की तस्वीरें, जानें सारे फीचर्स
आपको बता दें कि Toyota Avanza, Ertiga, Honda Mobilio जैसी कारों को टक्कर देती है। और ये थाईलैंड, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसी एशियन देशों में पहले से बिक रही है।
लुक्स और डिजाइन-
लुक्स और डिजाइन की बात करें तो ये कार सामने से काफी बोल्ड लगती है। Avanza के इस अपडेटेड मॉडल में स्पलिट हेडलैंप से लैस होगी। पहली नजर में देखने पर ये कार Toyota Alphard luxury MPV की याद दिलाती है। इसके अलावा इस कार में एकदम नया ग्रिल और बंपर डिजाइन जो कंपनी की नई कारों के मॉडल्स की तरह शार्प है। इसके साथ ही कार के बैक साइड में भी आप आसानी से कॉस्मेटिक चेंज देख सकते हैं।
हालांकि कार की इंटीरियर पिक्चर्स तो नहीं है लेकिन फिर भी उम्मीद है कि कार के डैशबोर्ड के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट किया जाएगा। कार में पहले वाला 93hp वाला 1.3-लीटर और 105hp वाला 1.5-litre पेट्रोल इंजन आएगा। दोनों में 5-स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैिटक गियरबॉक्स लगे होने की उम्मीद है।
कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं पता चली है।
Published on:
03 Jan 2019 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
