16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महज 30 रुपये में 22km चलेगी कार, PM मोदी की इस योजना का ऐसे उठाएं लाभ

केंद्र सरकार ने इलेक्‍ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को शुरू करने का फैसला लिया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार ज्यादा जोर दे रही है।

2 min read
Google source verification
car

महज 30 रुपये में 22km चलेगी कार, PM मोदी की इस योजना का ऐसे उठाएं लाभ

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार ज्यादा जोर दे रही है, जिसके चलते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी भी दी जा रही है। देश की केंद्र सरकार ने इलेक्‍ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को शुरू करने का फैसला लिया है।

नीति आयोग ने इलेक्‍ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्यों को इलेक्‍ट्रिक वाहनों की खरीद पर छूट देने का निर्देश दिया है। अब देश में जल्द से जल्द इलेक्‍ट्रिक वाहनों के रजिस्‍ट्रेशन और सड़क पर चार्जिंग स्टेशन को बढ़ाया जाएगा। पीएमओ द्वारा नीति आयोग की इस योजना को मंजूरी मिल गई है। राज्य नीति आयोग के निर्देशों का पालन करेंगे तो 15 मिनट में 30 रुपये की चार्जिंग पर 22 किमी तक का सफर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- सलमान की गर्लफ्रेंड से शादी और मैच फिक्सिंग के आरोप तक कुछ ऐसी है अजहरूद्दीन की लाइफ, आज चलाते हैं ये लग्जरी कारें

केंद्र सरकार देश में इलेक्‍ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है, जिसके लिए कई योजनाओं पर काम हो रहा है। राजधानी में दिल्ली सरकार भी अधिक से अधिक क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए सिस्टम बना रही है। इस योजना से भी 30 रुपये के टॉपअप से 22 किमी तक की दूरी तय की जा सकेगी। चार्जिंग समय की बात की जाे तो फास्‍ट चार्जिंग स्‍टेशन से सिर्फ 15 मिनट में कार को चार्ज किया जा सकेगा।

एनर्जी एफिसिएंस सर्विस के एमडी ने बताया कि दिल्ली के सघन इलाकों में पार्किंग वाली जगहों पर ही फॉस्ट चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इस तरह से लोगों को जितने ज्यादा चार्जिंग स्टेशन दिखेंगे उन्हें उतना ही इलेक्‍ट्रिक कार खरीदने का मन करेगा। मिली जानकारी के अनुसार, यहां पर अगर किसी कार को फुल चार्ज करना होगा तो उसके लिए 90 मिनट का समय लगेगा।