
Hyundai Verna facelift 2020
नई दिल्ली: हुंडई की मच अवेटेड कार हुंडई वरना फेसलिफ्ट ( Hyundai Verna facelift 2020 ) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस कार की शुरुआती कीमत ( hyundai verna facelift 2020 price ) 9.31 लाख रुपए रखी गई है। तो चलिए जानते हैं क्या इस कार की खासियत।
हुंडई वरना फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग तो अभी हुई है लेकिन इसकी बुकिंग काफी पहले ही शुरू की जा चुकी है। ग्राहक महेश ₹25000 का टोकन अमाउंट चुका कर इसे आसानी से बुक करवा सकते हैं। 9.31 लाख से शुरू होकर इस कार की कीमत 15.10 लाख तक जाती है जो इसके टॉप वैरियंट मॉडल की कीमत है।
इंजन और पावर : इंजन और पावर की बात करें तो इस कार को 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन के साथ लांच किया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 113 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 144 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन की बात करें तो यह 113 बीएचपी का पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
फीचर्स: अगर फीचर्स ( hyundai verna facelift 2020 features ) की बात करें तो फ्रेंड आई वरना फेस लिफ्ट में ब्लू लिंक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह कार एक कनेक्टेड कार में बदल जाती। इसमें 45 फीचर्स एक्सेस किए जा सकते हैं। इनमें रोडसाइड असिस्ट, रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल, फाइंड माय कार लोकेशन, मेंटेनेंस अलर्ट, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर शामिल हैं।
इसके अलावा कार में नया कैस्केडिंग फ्रंट ग्रिल, dual-tone एलॉय व्हील, नया एलइडी हेडलैंप, नया टेल लैंप, और अपडेटेड बंपर दिया गया है।
Published on:
31 Mar 2020, 10:51 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.