नई दिल्ली: Kwid अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती कारों में से एक है, और अब Renault इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक क्विड को बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहें है कि इलेक्ट्रिक क्विड की कीमत 10 लाख के आसपास हो सकती है। रेनॉ अपने प्लान पर तेजी से काम कर रही है, ताकि घाटे में चल रहे अपने ऑपरेशन्स को उबार सके।