फिलहाल 1.5 लाख रुपए तक के दोपहिया पर वाहन की कुल कीमत का 9 फीसदी, 1.5 से 3 लाख तक के दोपहिया पर 12 फीसदी और 3 लाख से ज्यादा के दोपहिया पर 15 फीसदी की दर से रोड टैक्स लगता है। 6 लाख तक के चारपहिया वाहन पर 9 फीसदी, 6 से 10 लाख तक के चार पहिया पर 11 फीसदी और 10 लाख से 15 लाख तक के वाहन पर 11 फीसदी और 15 लाख से ज्यादा के 13 फीसदी की दर से रोड टैक्स लगता है।