जानकारी के मुताबिक इस कार में सेल्टॉस जैसी टाइगर नोज़ ग्रिल दी जाएगी जो किआ का सिग्नेचर है। इस कार में स्लीक हेडलैम्प, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी टेललैम्प मिलेंगे। बाकी कार में UVO टेक्नोलॉजी दी जा सकती है इसके अलावा कार में एयर कंडीशनर एयर प्यूरीफायर भी दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक़ इस कार की कीमत 5 से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है।