4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माइलेज के मामले में Venue से धाकड़ है Kia Sonet, बुक कराने से पहले पढ़ें रिपोर्ट

kia sonet mileage का हुआ खुलासा Hyundai Venue से ज्यादा है किआ का माइलेज किआ सॉनेट को मात्र 24 घंटे में 6500 से ज्यादा बुकिंग ( kia sonet got 6532 bookings ) मिल चुकी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 Aug 2020, 2:27 PM IST

kia sonet mileage

kia sonet mileage

नई दिल्ली: Kia Motors India ने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ( Sub Compact SUV ) Kia Sonet की बुकिंग शुरू कर ( kia sonet booking started ) दी है। पहले ही दिन इस कार को कस्टमर्स का शानदार रेस्पॉन्स मिला है। किआ सॉनेट को मात्र 24 घंटे में 6500 से ज्यादा बुकिंग ( kia sonet got 6532 bookings ) मिल चुकी हैं। इसके फीचर्स और बाकी जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं अब इस कार के माइलेज का खुलासा हुआ है।

Kia Sonet का शानदार आगाज, पहले ही दिन मिली 6,532 बुकिंग

कितना देगी माइलेज- Kia Sonet को कंपनी पेट्रोल डीजल दोनो ऑप्शन्स के साथ पेश करेगी। कंपनी सॉनेट को दो पेट्रोल और 2 डीजल इंजन ऑप्शन में उतारेगी जिनमें पेट्रोल इंजन का डिस्प्लेसमेंट अलग-अलग होगा तो वहीं डीजल इंजन का डिस्प्लेसमेंट एक जैसा ही रहेगा। अब खबर है कि इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है जो 83 बीएचपी का पॉवर व 113 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। इसे 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा, यह 18.4 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान करता है। इस खबर ने मार्केट में खलभली मचा दी है क्योंकि बीते साल की सबसे सक्सेसफुल कार Hyundai Venue भी मात्र 17.52 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

इसके अलावा 1.0 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी शामिल है जो 120 बीएचपी का पॉवर व 172 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। इसमें 6 स्पीड आईएमटी व 7 स्पीड डीसीटी लगाया जाएगा। आईएमटी वैरिएंट 18.2 किमी/लीटर का और सॉनेट डीसीटी वर्जन 18.3 किमी/लीटर का माइलेज
देगा।

जबकि सॉनेट का सॉनेट डीजल मैन्युअल 24.1 किमी/लीटर का माइलेज तथा ऑटोमेटिक 19 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद उम्मीद है कि किआ सॉनेट की बिक्री में और ज्यादा इजाफा होगा। सितंबर में इस कार की लॉन्चिंग के बाद कुछ ही हफ्तों में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी ।

Kia Seltos की तरह ही कंपनी अपनी नई Sonet को GT Line और Tech Line दोनों में लॉन्च कर सकती है। GT Line कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को स्पोर्टी लुक देगी। इस नई कार को रेड कलर का एक्सेंट दिया गया है।