4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti S-Presso ने जमाई मार्केट में धाक, एक महीने में बेचीं 10,634 कारें

Maruti S-Presso ने बेचीं 10,634 कारें मंदी के बावजूद मिल रहा ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स बेहद हल्की है मारुति की ये माइक्रो एसयूवी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 6 Nov 2019, 11:06 AM IST

Maruti S-presso Sales

नई दिल्ली: हाल ही में Maruti Suzuki ने मार्केट में अपनी माइक्रो SUV S-Presso को लॉन्च किया था, इस कार को लॉन्चिंग से पहले ही 10,000 यूनिट्स की बुकिंग मिल गई थी और अब जो आंकड़े सामने आए हैं उससे साफ़ हो गया है कि एस-प्रेसो ने ग्राहकों पर अपना जादू चला दिया है। दरअसल एक महीने में ही कंपनी ने सफलता पूर्वक एस-प्रेसो के 10,634 यूनिट्स बेच दिए हैं। कंपनी के लिए यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि ज्यादातर कार कंपनियां मंदी की मार झेल रही हैं ऐसे में ये आंकड़े कंपनी को राहत दे रहे हैं।

दरअसल एस-प्रेसो को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसकी कीमत भी बेहद कम है ऐसे में ये कार भारतीय कार ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है। तो चलिए आज जानते हैं कि इस कार में और क्या खासियतें हैं जिसकी वजह से लोगों को ये कार पसंद आ रही है।

Renault Captur पर मिल रहा 3 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट

एस-प्रेसो की सबसे अच्छी बात ये है कि ये बेहद ही हल्की है और इसके पीछे वजह ये है कि इसे heartect platform पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म की वजह से ही ये कार हल्की हो जाती है लेकिन इसकी मजबूती कई गुना बढ़ जाती है। हल्की होने की वजह से इस कार को चलाना काफी बेहतरीन अनुभव होता है। ऐसे में ये कार बेहतरीन हैंडलिंग के साथ सड़क पर अच्छी पकड़ भी देती है।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki S-Presso में 998cc का BS-6 इंजन लगाया गया है जो कि 5500 rpm पर 50kw की मैक्सिमम पावर और 3500 rpm पर 90Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा कार में AGS (Auto Gear Shift) दिया गया है जो इसे एक फ्यूचर कार वाला फील देता है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो S-Presso के टॉप मॉडल (VXi+ MT / VXi+ AGS) में पैदल यात्री प्रोटेक्शन, क्रैश कंपलाइंस, इम्मोबिलाइजर, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक सेंट्रल डोर लॉकिंग, पैसेंजर साइड एयरबैग, सीबेल्ट प्री-टेंशनर एंड फोर्स, लिमिटर (ड्राइवर+को-ड्राइवर), लो फ्यूल वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो), डोर अजर वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो) और पार्किंग ब्रेक वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स इस कार में बैठनेवाले और इसे चलाने वाले की सेफ्टी को सुनिश्चित करते हैं।

माइलेज

इस कार के अलग-अलग वेरिएंट्स के माइलेज को देखें तो ये कार 21.4 kmpl से 21.7 kmpl का माइलेज देती है जिससे। ये माइलेज आपको तब मिलेगा जब आप लंबे रुट पर ट्रैवेल करते हैं। शहरी सड़कों पर इस कार का माइलेज थोड़ा कम भी हो सकता है।

क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं सड़कों पर इन लग्जरी कारों से तहलका मचाते हैं विराट कोहली

कीमत

कीमत की बात करें तो आप इस कार को 3.69 लाख रुपये से 4.91 लाख रुपये तक की शुरूआती कीमत में खरीद सकते हैं। यह कीमत काफी अफोर्डेबल है और ज्यादातर कार ग्राहक इस कीमत को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।