एक समय था जब मारुति सुजुकी की सस्ती कारें सबसे ज्यादा बिकती थी...शुरुआत में मारुति सुजुकी 800 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और उसके बाद मारुति सुजुकी ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली सस्ती कार बनी, लेकिन जब से रेनॉल्ट क्विड ( renault kwid ) आई है उसके बाद से सबसे ज्यादा बिकने वाली सस्ती कार का खिताब ऑल्टो से छिन गया है। वैसे तो सस्ती कारों के सेगमेंट में बहुत सी कारें मौजूद हैं, लेकिन इन सब में रेनॉल्ट क्विड सबसे आगे है। आज हम आपको रेनॉल्ट क्विड के उन फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए उसने भारतीय लोगों के दिलों पर राज किया है।