रिपोर्ट्स की मानें तो नई कार में 1.5 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज मिड हाइब्रिड इंजन होगा। शुरुआत में यह सिर्फ फ्रंट व्हील ड्राइव मॉडल होगा। कंपनी इस कार को पहले सिर्फ ब्रिटेन में लॉन्च करेगी। कार की कीमत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि 25,000 यूरो (करीब 20 लाख रुपये) से इसकी शुरुआत होगी।