7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ पेट्रोल ऑप्शन में मिलेगी Renault Duster bs-6, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन के जगह 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 Nov 2019, 3:19 PM IST

renault duster

नई दिल्ली:Renault Duster bs-6 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है । आपको बता दें कि अप्रैल 2020 से देश में bs-6 नार्म्स वाले इंजन जरूरी हो जाएंगे इसके लिए सभी कंपनियां अपनी गाड़ियों को अपडेट कर रही हैं। renault duster को भी कंपनी उसी के लिए अपडेट कर रही है। डस्टर बीएस-6 का डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए डस्टर फेसलिफ्ट से काफी मिलती है, जो कि कमोबेस डस्टर के जैसा ही है।

Duster को पछाड़ Triber बनी लोगों की फेवरेट, देखें वीडियो

आपको मालूम हो कि कंपनी डस्टर बीएस-6 को केवल पेट्रोल इंजनमें ही बेचा जाएगा। रेनॉल्ट इंडिया ने खुद इस बात को शेयर किया है कंपनी का कहना है कि कंपनी अप्रैल 2020 से डस्टर सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध होगी। डस्टर के पेट्रोल इंजन में कई वेरिएंट उपलब्ध होंगे। डस्टर को बीएस-6 डीजल इंजन में नहीं लाएगी।

पॉवर और इंजन- फिलहाल डस्टर बीएस-4 इंजन में बिक रही है। इस वेरिएंट में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। रेनॉल्ट डस्टर का 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को यूरोप में बेचा जा रहा है।यूरोप में बिकने वाले डस्टर में 1.0 लीटर 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100पीएस पॉवर और 160एनएम टॉर्क पैदा करता है।

पहली बार सामने आया नई Renault Duster का लुक, BS-6 इंजन से की जाएगी अपडेट

बीएस-6 वेरिएंट में मिलेंगे ये ऑप्शन-

बीएस-6 वेरिएंट में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के जगह 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करेगी। रेनॉल्ट डस्टर, कैप्चर और लॉजी में इसी इंजन का प्रयोग किया जायेगा। जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन के जगह 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। भारत में इस कार को कंपनी मैनुअल और आटोमेटिक, दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ बेचती है।

नए अंदाज में लॉन्च होगी Duster, फीचर्स और माइलेज भी होंगे शानदार

ज्यादातर कंपनियां बंद कर रही हैं डीजल इंजन- आपको बता दें कि रेनॉल्ट अकेली नहीं है जो डीजल ऑप्शन को बंद कर रही है बल्कि इससे पहले मारुति और टाटा मोटर्स भी छोटी कारों में डीजल ऑप्शन बंद करने के ऐलान कर चुकी हैं।