फीचर्स की बात करें तो दोनों कारों में कोई खास अंतर नहीं है। दोनों ही कारों में सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, हाई-स्पीड वॉर्निंग अलर्ट सिस्टम, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर और ड्राइवर-साइड एयरबैग स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में दिया गया है। इसके अलावा मारुति S-Presso में ऐपल कार प्ले, 7 इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स के साथ मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग वीइल, कीलेस एंट्री और राउंड-शेप्ड डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स दिये गए हैं तो वहीं टियागो के फीचर्स को कुछ दिनों पहले ही अपडेट किया गया है।