सेफ्टी फीचर्स होंगे बेहद खास- अल्ट्रॉज पहली कार है जो टाटा मोटर्स अपने नए डेवलप्ड ALFA (ऐजल, लाइट, फ्लेक्सिबल और अडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर बना रही है। हैचबैक कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। नए नॉर्म्स के अनुरूप कार में ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और ड्युअल एयरबैग्स स्टैंडर्ड होंगे।