कोरोना के कारण दुनियाभर में लोग डरे हुए हैं। ऐसे में शिक्षा भी बाधित हुई है। स्कूल कॉलेज बंद हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कोरोनोवायरस के प्रकोप को देखते हुए अपनी प्रवेश परीक्षा की समय सीमा बढ़ा दी है। छात्रों की यूनियन ने केंद्र द्वारा घातक बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन के मद्देनजर समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।