28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MBA Courses: कम उम्र में कर ली नौकरी, अब करना चाहते हैं पढ़ाई…IIM दे रहा है एमबीए करने का मौका

MBA Courses For Working Professionals: भारत के टॉप संस्थानों में शामिल आईआईएम (IIM) संबलपुर ने हाल ही में अपने दिल्ली कैंपस में एमबीए फॉर वर्किंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन लेना शुरू किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 4 Apr 2024, 11:30 AM IST

mba_courses.jpg

MBA Courses

MBA Courses For Working Professionals: हमारे आसपास कई ऐसे युवा हैं जो आर्थिक तंगी और घर-परिवार की जिम्मेदारी उठाने के कारण अपनी पढ़ाई नहीं पूरी कर पाते हैं। वो कम उम्र में नौकरी तो कर लेते हैं, लेकिन उनका ध्यान पढ़ाई और कॉलेज की ओर आकर्षित होता रहता है। ये खबर ऐसे ही युवाओं के लिए है जो अब अपनी फुल टाइम जॉब (Full Time Job And Degree) के साथ डिग्री भी हासिल करना चाहते हैं।


भारत के टॉप संस्थानों में शामिल आईआईएम (IIM) संबलपुर ने हाल ही में अपने दिल्ली कैंपस में एमबीए फॉर वर्किंग प्रोफेशनल्स (MBA For Working Professionals) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन लेना शुरू किया है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2024 है।


दो साल के इस प्रोग्राम को में छात्रों के बीच नई-नई स्किल को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को मैनेजमेंट के गुण सीखाने की कोशिश की जाएगी। कक्षाएं इस हिसाब से रखी जाएंगी ताकि नौकरी करने वाले छात्र भी आसानी से कक्षाओं में शामिल हो पाएं।


यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के इस मेडिकल कॉलेज को दिया निर्देश


इस कोर्स में छात्रों को बिजनेस मैनेजमेंट के अलग-अलग क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसमें वित्त, मार्केटिंग, रणनीति, मानव संसाधन प्रबंधन और संचालन के बारे में बताया जाएगा। इस कोर्स को करने के बाद आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।


आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता है। इसके अलावा आवेदक के पास कम से कम 3 साल की नौकरी का अनुभव होना चाहिए।


यह भी पढ़ें- 9-5 से हो गए हैं परेशान तो भरें अपने सपनों की उड़ान


एमबीए के इस कोर्स (MBA Courses) में एडमिशन के लिए आपको इंटरव्यू देना होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट आवेदक के प्रदर्शन, शैक्षणिक योग्यता और नौकरी के अनुभव के आधार पर तैयार किया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार, एग्जीक्यूटिव एमबीए के दो साल के कोर्स की फीस 14 लाख रुपये है, जिसमें ट्यूशन फीस, वर्चुअल लाइब्रेरी एक्सेसऔर कैंपस इमर्शन शामिल है। इस कोर्स के जरिए छात्रों को डिजिटल परिवर्तन, सस्टेनेबिलिटी, डेटा एनालिटिक्स और कॉर्पोरेट एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता का अवसर मिलता है।