MBBS (Bachelor Of Medicine, Bachelor Of Surgery)- बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी ये दो डिग्रियां एक साथ इस स्नातक कोर्स में मिलती हैं। MBBS UG डिग्री प्रोग्राम है इसमें 5.5 साल का समय लगता है। ( साढ़े चार साल की पढ़ाई और एक साल अनिवार्य इंटर्नशिप) इसके बाद आप डॉक्टर बनने के योग्य हो जाते हैं। MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए CBSE द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पास करना होता है।