28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC NET 2024: इस तारीख से नेट परीक्षा के लिए भर सकेंगे फॉर्म, जानें डिटेल

UGC NET June 2024: यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, एक जून में और दूसरा दिसंबर के महीने में। बीते वर्ष देश भर के 292 शहरों से कुल 9,45,918 उम्मीदवारों ने दिसंबर वाली परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 28 Mar 2024, 2:51 PM IST

ugc_net_june_2024.jpg

UGC NET 2024

UGC NET June 2024: यूजीसी नेट देने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। UGC नेट जून सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। इसे लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष ने कहा है कि अगले सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप आवेदन कर सकते हैं।


मालूम हो कि यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET) साल में दो बार आयोजित की जाती है, एक जून (UGC NET June 2024) में और दूसरा दिसंबर के महीने में। बीते वर्ष देश भर के 292 शहरों से कुल 9,45,918 उम्मीदवारों ने दिसंबर वाली परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 6,95,928 उम्मीदवार नेट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। यूजीसी नेट परीक्षा 6-19 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। वहीं 18 जनवरी 2024 को इसके नतीजे घोषित किए गए।


यह भी पढ़ें- IIT में NEP लागू करने की तैयारी, BTech समेत अन्य कोर्स के छात्र अब नहीं बदल सकेंगे ब्रांच


अभी के समय में नेट स्कोर काफी महत्वपूर्ण होता है। इसका उपयोग जूनियर रिसर्च फेलशिप (JRF) हासिल करने के लिए और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति पाने के लिए किया जाता है।