दर्जनों योजनाएं कर रही आमजन को लाभान्वित
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं, आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप, संवर्धन योजना, फुलो- झानो आशिर्वाद योजना, साइकिल के लिए डीबीटी, सामुदायिक व व्यक्तिगत वन पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, केसीसी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृत संकल्प है।