19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की यूपी में एंट्री, शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल

Bharat Jodo Nyay Yatra in UP: उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
Bharat Jodo Nyay Yatra in UP

Bharat Jodo Nyay Yatra in UP: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस दौरान चंदौली जिले के नौबतपुर से यात्रा पड़ाव बाजार में रात में रुकेगी जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) PM मोदी के गांव डोमरी में रुकेंगे। इसके लिए देर शाम तक कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय समेत तमाम नेता तैयारियों में जुटे रहे।

उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा का यह रहेगा रूट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। यहां से रायबरेली होते हुए 20 को लखनऊ आएगी। 21 फरवरी को लखनऊ से होते हुए उन्नाव और कानपुर के रास्ते 22 को झांसी पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान कई वर्ग के लोगों से राहुल गांधी बातचीत करेंगे और कई जगहों पर जनसभा भी आयोजित की जाएगी।

स्वामी प्रसाद और पल्लवी पटेल भी यात्रा में होंगे शामिल

कांग्रेस की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कई समाजवादी पार्टी के नेता शामिल हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। एक तरफ जहां स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों के बीच न्याय यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि वह कहां शामिल होंगे, इसका स्पष्टीकरण अभी नहीं मिल पाया है। वहीं, विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वाराणसी में ही यात्रा में शामिल हों जाएं। इसके साथ ही वह 18 फरवरी को प्रयागराज में होने वाली जनसभा में मौजूद रहेंगी।

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा ना करें स्वीकार, सपा नेता राम गोविंद ने लिखा अखिलेश यादव को पत्र

अखिलेश यादव भी यात्रा में होंगे शामिल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिलेश यादव को यात्रा का निमंत्रण दिया तह जिसे उन्होंने स्वीकार लिया है।