6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli news: बाइक से घर लौट रहे युवक को बोलेरो ने मारा टक्कर, अस्पताल ले जाते रास्ते में हो गयी मौत

चंदौली के विशुनपुरा गांव के पास बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

less than 1 minute read
Google source verification
chn_01_1.jpg

,,घटना की जानकारी होते ही अस्पताल पहुंचे परिजन

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास रविवार की दोपहर बोलेरो बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल युवक को सकलडीहा सीएचसी ले जाय गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्यवाई में जुट गयी।

बाइक को टक्कर मारते हुए चालक बोलेरो संग हुआ फरार


जानकारी के अनुसार सकलडीहा के सलेमपुर गांव उपेंद्र चौहान (33) सूरत के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। अप्रैल में बहन की शादी पर घर आया हुआ था। रविवार सुबह अपने बडे़ पिता और बड़ी माता को बाइक से बबुरी थाना के खुरुहजा गांव छोड़कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में विशुनपुरा गांव के पास डेढ़ावल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलरो ने उपेंद्र की बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी सकलडीहा पहुंचाया। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पर जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उपेंद्र ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि बोलरो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।