6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली पुलिस ने पकड़ा टॉप टेन अपराधी, 24 मुकदमें में थी तलाश

चंदौली पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता प्राप्त की जब एक टॉप टेन अपराधी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी की 24 मुकदमों में तलाश थी।

2 min read
Google source verification
Chandauli Crime News

चंदौली पुलिस ने पकड़ा टॉप टेन अपराधी, 24 मुकदमें में थी तलाश

चंदौली। अपराध और अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही यूपी पुलिस लगातार अपराधियों को जेल पहुंचा रही है। इसी क्रम में चंदौली पुलिस ने जिले के टॉप टेन लिस्ट में शामिल अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए अपराधी की 24 मुकदमों में तलाश थी। चंदौली की इलिया थाने की पुलिस ने संदिग्ध को खरौझा नहर पुलिया पर देखा तो उससे पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस उसे थाने लेकर आई और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राकेश जायसवाल बताया, जांच में सामने आया कि उक्त पकड़ा गया व्यक्ति जिले का टोप टेन अपराधी है और उसके ऊपर 24 मुकदमें दर्ज हैं। उसके ऊपर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर जैसे दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

नहर पुलिस पर बैठा था संदिग्ध

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देश एक क्रम में गौ तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगतार थानाक्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति खरौझा नहर पुलिया पर बैठा हुआ है। व्यक्ति की चेकिंग की गयी तो व्यक्ति के पास से एक अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस . 315 बोर बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम राकेश जायसवाल निवासी खरौझा, थाना इलिया जनपद चन्दौली बताया।

अंतरराज्यीय गौ तस्करी में संलिप्त है आरोपी

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसके बाद पकड़े गए बदमाश का कराई रिकार्ड चेक किया गया तो वह जिले का टॉप टेन अपराधी निकला जिसके ऊपर 24 मुकदमें दर्ज हैं। वह पहले से अंतरराज्यीय गौ तस्करी में संलिप्त है और जेल भी जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध जनपद चन्दौली व जनपद मिर्जापुर में गोवंशो की हत्या, अवैध शस्त्र रखना, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट जैसे कुल 24 मुकदमों की जानकारी हुई। अभियुक्त थाना इलिया का हिस्ट्रीशीटर है जिसके अन्य अपराधों की जानकारी की जा रही है।