4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli : गंगा से जल भरने आए बादल, लोगों ने कुदरत के करिश्मे को कैमरों में किया कैद, देखें वीडियो-

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बादल गंगा से जल भरकर ले जाते हुए लोगों के कैमरों में कैद हुए हैं। कुदरत के इस करिश्मे को लोगों ने न सिर्फ खुली आंखों से देखा है, बल्कि मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। ये अद्भुत नजारा चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 min read
Google source verification
clouds-came-to-fill-water-from-the-ganga-in-chandauli-video-viral.jpg

आपने बचपन में बादलों के जाने और पानी भरकर लाने के कई किस्से और कहानियां सुने होंगे, शायद कभी अपनी आंखों से देखा नहीं होगा। अभी तक आप इसे मनघड़ंत बात ही समझते होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में कुछ ऐसी ही घटना घटी है। जहां बादल गंगा से जल भरकर ले जाते हुए लोगों के कैमरों में कैद हुए हैं। कुदरत के इस करिश्मे को लोगों ने न सिर्फ खुली आंखों से देखा है, बल्कि मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह अद्भुत नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रकृति की यह अद्भुत घटना चंदौली जिले के बलुआ स्थित सरौली गंगा घाट पर घटी है। बताया जा रहा है कि सरौली गांव के प्रधान अनिल यादव रोजाना की तरह शनिवार शाम भी गंगा घाट पर गए थे। इस दौरान उनके साथ सतेंद्र गुप्ता, आशुतोष शर्मा और चंदन गुप्ता समेत कई युवक मौजूद थे। यादव ने बताया कि अचानक शाम करीब 4 बजे उन्होंने गंगा में कुछ हलचल देखी। उन्हें दूर किनारे से लगा कि आसमान से पानी में कोई बड़ी सी चीज गिरी है। गौर से देखने पर पता चला कि आसमान से लेकर गंगा तक एक सीधी सफेद लाइन बनी थी।

यह भी पढ़े -गरबा में मुस्लिमों की पिटाई पर सपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा- बहू-बेटियों की नुमाइश ठीक नहीं

करीब 5 मिनट तक दिखा अद्भुत नजारा

उन्होंने बताया कि यह अद्भुत नजारा करीब पांच मिनट तक बना रहा। जैसे-जैसे लोगों को इस बारे में जानकारी मिली तो गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बताया कि आसमान में घने बादलों के बीच सीधी सफेद लाइन के जरिए गंगा का जल ऊपर की तरफ जाता हुआ दिख रहा था। उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ किस्से कहानियों में उन्होंने बादलों के पानी भरने की बाते सुनी थी, अब देख भी लिया।

यह भी पढ़े - दशहरे पर जश्न नहीं, यहां होता है मातम, इस वजह से आज भी रावण से खौफ खाते हैं लोग

वीडियो हो रहा वायरल

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अभिषेक शर्मा नाम के एक यूजर ने इसका वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि वायरल हो रहा यह वीडियो चंदौली जिले में बलुआ के सरौली गंगा घाट का है। जहां गंगा से इस तरह बादलों ने खुद का हलक तर किया।