6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस सिलेंडर के बढे दामों को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बोला हमला

चंदौली में एलपीजी सिलेडर के दाम बढाए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की | गैस मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया |

2 min read
Google source verification
,

,


केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस और कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ाए जाने को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। एलपीजी के बढ़े हुए रेट को लेकर प्रदर्शन किया गया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई साथी कांग्रेसियों ने स्मृति ईरानी पर भी जमकर हमला बोला मोदी सरकार को झूठा करार देते हुए वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया है।

केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर के घरेलू उपयोग वाले सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर का होली से पहले दाम बढ़ाये जाने से आम आदमी की जेब पर इसका खासा असर पड़ेगा | आम आदमी से जुड़ा मुद्दा होने के कारण इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस मैदान में कूद पड़ी और केंद्र सरकार का विरोध कर रही है | मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने चंदौली जिला मुख्यालय पर पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया|

हाथ में बैनर, तख्ती लेकर केंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की | जब से बीजेपी आई है कमरतोड़ महंगाई है, गैस सिलेंडर का दाम कम करो, महंगाई पर चोट दो सोच समझकर वोट दो, स्लोगन लिखे पोस्टर बैनर और एलपीजी सिलेंडर के कटआउट के साथ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |

जुमलेबाजी करने में माहिर है बीजेपी सरकार


कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मोदी सरकार द्वारा कल जो रसोई गैस घरेलू सिलेंडर ₹50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹350 महंगा किया है यह सरासर गलत है और आम जनता पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा | यह सरकार जुमलेबाजी करने में माहिर हो चुकी है | इनकी सरकार अभी एक वादा की थी कि जो होली दीपावली है प्रमुख त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा मुफ्त देने की बात कही थी। होली ऐसा त्यौहार है कि जिसमे सिलेंडर की खपत हमेशा ज्यादा होती है | घरेलू सिलेंडर का दाम इन्होंनेे 50 रुपये और कामर्शियल का 350 रुपये बढा दिया । इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बोला हमला


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कहां गईं जो हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूडियां भेजा करती थीं। उस समय ₹410 था और औऱ आज ग्यारह सौ पार कर गया तो वह चुप हैं। | बीजेपी के लोग जो छलावा देते है। वह चेहरा जनता के सामने आ गया है।