6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: शहीद आलोक राव को CM योगी ने दी श्रद्धांजली, परिवार को 50 लाख रुपए के साथ ही सरकारी नौकरी देने का ऐलान

UP News: मणिपुर में शहीद हुए आलोक राव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजली देने के साथ ही जिले की एक सड़क का नाम उनके नाम पर करने का ऐलान किया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
 m-yogi-paid-tribute-to-martyr-alok-rao

शहीद आलोक राव

मणिपुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए चंदौली के आलोक राव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार के लिए 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी का ऐलान किया है।

10 मई को मुठभेड़ में हुए थे घायल
चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव के रहने वाले आलोक राव असम रायफल के जवान थे। इन दिनों उनती तैनाती मणिपुर में थी। जहां 10 मई को उनका और उनके साथियों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गया था। मुठभेड़ के दौरान वह गोली लगने से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। लेकिन करीब 1 हफ्ते के इलाज के बाद कल उनका निधन हो गया।

आज सुबह उनके घर पहुंचा पार्थिव शरीर
मुठभेड़ में शहीद आलोक राव का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से मणिपुर से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां सेना के जवानों ने उन्हें सलामी देने के साथ ही फूल से सजी गाड़ी से उनका पार्थिव शरीर चंदौली के लिए रवाना हो गया।
यह भी पढ़ें: विधान परिषद उपचुनाव: CM योगी की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 29 मई को आएंगे नतीजे

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजली
आलोक राव के शहीद होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। CM ने ट्विट में लिखा कि मणिपुर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद चन्दौली निवासी असम राइफल्स के जवान श्री आलोक राव को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। शहीद जवान के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता तथा उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। साथ ही संबंधित जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री आलोक राव के नाम पर किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में शहीद के परिजनों के साथ है।