30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandauli news: युवती का शव मिलने से मची सनसनी, कई दिनों से नाले में पड़ा था शव, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

चंदौली के नोनार तुलसी आश्रम के समीप अगहरबीर बहुरिया नाला में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुट गयी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 1 Jul 2023, 8:04 PM IST

chn_01_1.jpg

,,सकलडीहा सीओ राजेश कुमार राय घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नोनार तुलसी आश्रम के समीप अगहरबीर बहुरिया नाला में लगभग 22 वर्षीय एक युवती की शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होते ही सीओ राजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। हालाकि पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी देर शाम तक युवती की शिनाख्त नही हो पाई थी।

बुरी तरह क्षतिगस्त था युवती का चेहरा, देखने में लग रहा था भयावह


आपको बता दें नोनार तुलसी आश्रम गांव के समीप अगहरबीर बहुरिया नाला में पूरे क्षेत्र का पानी जाता है। शनिवार की सुबह नाला के झाड़ियों में एक युवती का शव फंसा देखा ग्रामीण हैरान रह गए। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह चारो तरफ फ़ैल गयी। युवती का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। जो देखने में भयावक लग रहा था। साथ ही युवती के कपड़े फटे हुए थे। सूचना पर पहुंची सकलडीहा ने शव को पीएम हाउस में शिनाख्त के लिये रखवाया है। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि अभी तक युवती के शव का शिनाख्त नही हो पाया है। फोरेंसिक टीम के माध्यम से जांच करायी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश