चंदौली. अफगानिस्तान (Afghanistan)में तख्तापलट के बाद फैली अराजकता के माहौल में वहां फंसे भारतीयों (Indian in Afganistan) के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। वो सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहे हैं। चंदौली (Chandauli) जिले के दीनदयाल उपाध्याय नगर (Deen Dayal Upadhyay nagar) तहसील के अमोघपुर गांव निवासी सूरज चौहान (Suraj Chauhan) भी काबुल (Kabul) में नौकरी करते थे और इस समय वहीं फंसे हुए हैं। वो जनवरी 2021 में वेल्डर के काम के लिये काबुल गए थे। अब वहां तालिबान संकट पैदा होेने के बाद लौटने के लिये परेशान हैं। उनके पिता, पत्नी समेत परिवार वालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से गुहार लगाई है कि सूरज को अफगानिस्तान से सुरक्षित भारत लाया जाए।