चंदौली. एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की दो दिन पहले लखनऊ में हुई हत्या के बाद यूपी पुलिस पूरी तरह से बैकफुट पर है। शुरूआत में पुलिस का बचाव करने वाले भाजपा नेताओं ने भी यूपी पुलिस को कार्यशैली सुधारने की नसीहत देनी शुरू कर दिया है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी हों या सूबे के मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह हों सबने पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। लेकिन इन सबके बीच यूपी पुलिस के जवानों की एक बड़ी बैठक ने में जो बातें सामने आईं उससे ये साफ हो गया कि इस घटना से खाकी वर्दीवाधारियों में खलबली मची हुई है।