
चंदौली मर्डर केस
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, चंदौली. यूपी के चंदौली में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटे जाने और गंभीर रूप से धायल हो जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। युवक को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में सीओ सदर के अनुसार वीडियो में जिस युवक को पीटा जा रहा है वह मंदबुद्घि है और कुल्हाड़ी लेकर चलता था। आए दिन किसी न किसी पर हमला कर उसे घायल कर देता था। पिटाई करने वाले युवक पर भी उसने हमला किया था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि घटना पांच अगस्त की है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के महरखा गांव निवासी राजन मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह कुल्हाड़ी लेकर घूमता था और किसी पर भी हमला कर उसे घायल कर देता था। यह भी जानकारी मिली है कि महिलाओं के सामने अक्सर अधर्विक्षिप्त अवस्था में अपने कपड़े उतार देता था। गांव के लोग उसकी हरकतों से परेशान थे।
05 अगस्त 2021 गुरुवार को गांव के सोनू और अनिल उसके हमले में घायल हो गए। इससे नाराज होकर सोनू और अनिल ने रमावती नाम की महिला के साथ मंदबुद्धि राजन को रस्सी से बांधकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घाायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। इधर पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी सत्यता की जांच कर मामले में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि मामले में सोनू अनिल और रामावती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
09 Aug 2021 11:40 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
