5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्र शासित प्रदेश से नाइट कर्फ्यू समाप्त, फिर से मस्ती में डूबने के लिए तैयार शहर

केन्द्र शासित प्रदेश से नाइट कर्फ्यू समाप्त, फिर से मस्ती में डूबने के लिए तैयार शहर

2 min read
Google source verification
party in chandigarh

party in chandigarh

चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंजीगढ़ की महिमा उसकी जीवंतता में है। चंडीगढ़ में शराब पार्टी आम बात है। रातभर मस्ती होती है। मंगलवार से चंडीगढ़ फिर मस्ती में डूब जाएगा क्योंकि प्रशासन ने सभी पाबंदियां हटा ली हैं। रात्रि कर्फ्यू समाप्त कर दिया है। मतलब साफ है कि होटलों में देर रात तक पार्टी की जा सकेगी।

नाइट कर्फ्यू भी हटाया

अनलॉक-4 के तहत दिशा-निर्देश चंडीगढ़ में लागू कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आज से चंडीगढ़ का जनजीवन उसी पटरी पर लौटने लगेगा, जिस पर मार्च महीने में लॉकडाउन लगने से पहले चल रहा था। चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार रात से शहर में नाइट कर्फ्यू भी हटा दिया है। अब शहर के बाजारों में होटल, रेस्टोरेंट्स व दुकानें अपने पुराने समय यानी पांच महीने पहले के वक्त के अनुसार ही खोली व बंद की जा सकेंगी। हालांकि रेहड़ी मार्केट्स में लागू ऑड-ईवन सिस्टम पर प्रशासन इस हफ्ते में अलग से फैसला करेगा।

सिर्फ रेहड़ी मार्केट्स में सम-विषम लागू

शहर के रेहड़ी मार्केट्स में सम विषम (ऑड ईवन) को छोड़कर अब चंडीगढ़ में कहीं पर भी कोई पाबंदी नहीं है। अभी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू था, अब इसे हटा दिया गया है। होटल-रेस्टोरेंट देर रात तक खोल सकेंगे। रेस्टोरेंट्स और होटल में अब बार भी खुल जाएंगे। अपील की गई है कि नागरिक अपना ध्यान रखें। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह घर से बाहर सामाजिक दूरी का पालन करे। मुखावरण के साथ ही घर से बाहर निकले। कोविड गाइडलाइंस का पालन करे। कोरोना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सावधानी जरूरी है।