
शरीर परमात्मा का मंदिर है: मुनि प्रशांत कुमार
तिरुपुर. मुनि प्रशांत कुमार, मुनि कुमुद कुमार के सान्निध्य में तपस्या का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। मुनि प्रशांत कुमार ने कहा कि कर्म काटने में शरीर का, मन का, भावना का नियोजन होना चाहिए। शरीर परमात्मा का मंदिर है, इस जीवन को आदर्श बनाएं। भोजन शरीर की आवश्यकता है। भोजन को शरीर का साधन मानकर करना चाहिए। स्वाद के लिए किया गया भोजन स्वास्थ्य के लिए अहितकर होने के साथ भावनाओं को भी विकृत करता है। तपस्या के लिए भोजन की आसक्ति को कम करना होता है। जिसने तन मन को जीता वही तपस्या में स्वयं को नियोजित कर सकता है । तपस्या करने वालों ने सबको एक प्रेरणा दी है। मुनि कुमुद कुमार ने कहा कि जीवन में जितना संयम रखा जाए उतना ही जीवन हकर्मी बनता है। त्याग के साथ नाम, यश, कीर्ति की भावना ना रहे। भगवान महावीर ने विवेक को धर्म बतलाया है, जहां विवेक है, वहां अध्यात्म अपने आप फलित हो जाता है। हमारा त्याग धर्म संघ की प्रभावना बढ़ाने वाला बने।तप अनुमोदना में नैतिक सिंघवी, प्रीति भंडारी, दिव्या कोठारी, करिश्मा कोठारी, रेखा सिंघवी, संतोष अंाचलिया या रिषभ आंचलिया ने गीत एवं व्यक्तव्य के द्वारा भावना व्यक्त की। तेरापंथ सभा से भरत श्यामसुखा, तेयुप से शांतिलाल झाबक ,महिला मंडल से अनीता बरडिया ने मंगल कामना प्रकट की। तपस्वी भाई बहनों का सभा द्वारा साहित्य से स मान एवं महिला मंडल द्वारा बधाई पत्र भेंट दिया गया।
रन फॉर नेशन में उत्साह के साथ निभाई भागीदारी
कोयम्बत्तूर. शहर में रविवार को आयोजित दौड़ में सभी उम्र ,वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब दो हजार लोगों ने इस दौड़ में भागीदारी की। शहर पुलिस आयुक्त के पेरियाया ने नेहरू स्टेडियम में हरी झण्डी दिखा कर धावकों को रवाना किया। इसका उद्देश्य गरीब विद्यार्थियों व खिलाडिय़ों कोआर्थिक सहायता के लिए जनता को जागरूक करना था। बच्चों ,महिलाओं को देखते हुए मैराथन 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर व तीन किलोमीटर की रखी गई। धावक एटीटी कॉलोनी, आरटीओ रोड, महिला पॉलिटेक्निक, वीओसी पार्क से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचे। विजेताओं को सत्तर हजार रुपए के पुरस्कार बांटे गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
Published on:
06 Aug 2018 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
