11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता की धमकी, कहा- तो जज की जुबान काट दूंगा

वायरल हुआ वीडियो, मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस नेता की धमकी, कहा- तो जज की जुबान काट दूंगा

कांग्रेस नेता की धमकी, कहा- तो जज की जुबान काट दूंगा

चेन्नई. क्रिमिनल डिफेमेशन केस में राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को धमकी दे रहे कांग्रेस के दिण्डीगुल जिला नेता मणिकंठन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मणिकंठन राहुल गांधी को हुई सजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जज को धमकी दे रहे थे।

दिण्डीगुल जिला पुलिस ने शनिवार को वायरल वीडियो के आधार पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मणिकंठन के खिलाफ मामला दर्ज किया। वायरल वीडियो में मणिकंठन जज को ललकारते हुए कहते हैं कि राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बदले हमारी पार्टी की सरकार आने पर आपकी जुबान काट दी जाएगी।

पुलिस ने मणिकंठन के खिलाफ आइपीएसी की धारा 153 बी सहित तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। इस मामले में आगे की तहकीकात जारी है। मणिकंठन ने यह धमकी 6 अप्रेल को आयोजित विरोध प्रदर्शन में दी थी।

कांग्रेस नेता की इस विवादित टिप्पणी पर भाजपा ने जवाबी हमला किया है। भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की निराशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा यह पहली बार नहीं है जब किसी कांग्रेसी नेता ने जज को धमकी दी है, कांग्रेस में पहले भी ऐसा हो चुका है। इमरजेंसी से पहले भी कांग्रेस नेताओं ने न्यायपालिका के खिलाफ हमला बोला था।