निर्मित होगा 900 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पतालएम्स मदुरै के कार्यकारी निदेशक डॉ. एम हनुमंत राव ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित एम्स नेटवर्क का एक हिस्सा इस संस्थान का उद्देश्य उच्च-मानक स्वास्थ्य देखभाल, व्यापक चिकित्सा शिक्षा और नवीन अनुसंधान प्रदान करना है। इस संस्थान में अत्याधुनिक ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन वार्ड, एक सभागार, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, छात्रावास और कर्मचारियों के लिए एक आवासीय परिसर होगा। दरअसल इसे उत्कृष्टता और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल के उद्देश्य से दक्षिण भारत में एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान बनने के लिए डिजाइन किया गया है। यह परियोजना चिकित्सा सेवा, चिकित्साकर्मियों के विकास और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मदुरै शहर में एक नया और व्यापक चिकित्सा संस्थान स्थापित करेगी। इस परियोजना के तहत बाहरी रोगियों के इलाज के साथ-साथ 900 बिस्तरों वाला एक अत्याधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा। दरअसल इस परियोजना लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के अलावा 1,500 से अधिक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और उच्च मानकों के शोधकर्ताओं के लिए शैक्षणिक सुविधाएं विकसित करना भी है।