
कृष्णगिरी: एक सरकारी डॅाक्टर के विल्लुपुरम में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य के ग्रीन जोन में आने वाले कृष्णगिरी शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। संक्रमित डॉक्टर शुक्रवार को अपनी पत्नी से मिलने के लिए कृष्णगिरी आया था। मंगलवार को विल्लुपुरम पहुंच कर ड्यूटी पर रहते हुए उसने कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें पता चला कि उसे संक्रमण है।
कृष्णगिरी था अब तक ग्रीन जोन
इसकी जानकारी मिलते ही कृष्णगिरी जिला प्रशासन ने उसके सम्पर्क में आई उसकी पत्नी और रिश्तेदार के साथ ही स्थानीय नौ लोगो के स्वाब सैम्पल लिए हैं। उसकी पत्नी भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है और रविवार को उसने 34 मरीजों का इलाज भी किया था। संक्रमित डॉक्टर कृष्णगिरी में बाजार भी गया था। उसके सम्पर्क में आए दूसरे लोगो और महिला डॉक्टर के 34 मरीजों की खोज की जा रही है। महिला डॉक्टर में कोई लक्षण न होने के कारण अपने घर पर ही क्वारांटीन हैं।
विल्लुपुरम में डॉक्टर के निवास का क्षेत्र सील
एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए भी डॉक्टर के विल्लुपुरम जैसे हॉटस्पॉट से अब तक ग्रीन जोन रहे कृष्णगिरी की यात्रा करना कई सवाल उठाता है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों के तनाव को देखते हुए उन्हें कुछ समय आराम भी दिया जाना जरूरी है। संक्रमित डॉक्टर नवविवाहित है शायद इस कारण उसे यात्रा की अनुमति मिली होगी। उसमें भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए थे। संक्रमित डॉक्टर के सम्पर्क में रहे दूसरे डॉक्टरो और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विल्लुपुरम प्रशासन ने डॉक्टर के घर के आस पास के क्षेत्र को सील कर दिया है।
Published on:
30 Apr 2020 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
