12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माहेश्वरी क्लब ने चलाया सदस्यों के जीवन में रंग भरने का अभियान

श्री माहेश्वरी क्लब, चेन्नई ने अपने सदस्यों के जीवन में उत्सव के रंग भरने का अभियान चलाया है जिसके तहत क्लब द्वारा सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ ...

less than 1 minute read
Google source verification
Maheshwari Club's campaign to fill the lives of the members

Maheshwari Club's campaign to fill the lives of the members

चेन्नई।श्री माहेश्वरी क्लब, चेन्नई ने अपने सदस्यों के जीवन में उत्सव के रंग भरने का अभियान चलाया है जिसके तहत क्लब द्वारा सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ मनाई जाती है। क्लब अध्यक्ष संजय मूंदड़ा ने बताया कि इसमें हर सदस्य की वैवाहिक तिथि पर क्लब के सदस्य एनिवर्सरी कपल के घर जाकर पारिवारिक सदस्यों के साथ केक काटकर व माल्यार्पण व मोमेन्टों भेंट कर स्वागत किया जाता।

इसी कड़ी में रविवार को माहेश्वरी सभा के सचिव कमल किशोर गोयदानी की वैवाहिक वर्षगांठ पर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संतोष मालपानी, श्रीकृष्ण मालपानी, विजय केला, संदीप काबरा, अनुराग माहेश्वरी, सुनीता डागा, ग्वालदास कारनानी, रवि जावंधीया उपस्थित थे।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन लिया

ओसियन हाइट्स वेलफेयर फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित व आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। इस योजना के तहत विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति के इच्छुक हैं आवेदन कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी कडी में रविवार को संस्था कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा करीब 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप फॉर्म वितरित किए गए एवं उनसे पूछताछ भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष घेवरचंद जैन, उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, सचिव कमल गांधी, सह सचिव महेन्द्र बालर, कोषाध्यक्ष मोहनलाल जैन, सह कोषाध्यक्ष धनराज जैन, महेंद्र सिंघी, मनोहर कोठारी, दिलीप जैन, अशोक जैन, मंगलचंद जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन, दिवेश पतिरा, नितेश कोठारी, गौतम तातेड़, मनसुख बोहरा, कमल बोहरा, पुखराज जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।