
विशाल साइन बोर्ड गिरने से घायल युवक की अस्पताल में मौत
चेन्नई.
चेन्नई में आलंदूर के पास एक विशाल साइन बोर्ड गिरने से गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय युवक की सोमवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक चालक पुदुकोट्टै जिला निवासी षणमुगसुंदरम पर कत्तिपरा जंक्शन फ्लाईओवर की ओर जाने वाले जीएसटी रोड पर विशाल साइनबोर्ड गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
उसे रायपेट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक एमटीसी बस राजमार्ग विभाग का विशाल साइनबोर्ड से टकरा गई। एमटीसी बस चालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने षणमुगसुंदरम की मृत्यु पर दुख और पीड़ा व्यक्त की और तीन लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। इनमें दो लाख रुपए उनके परिवार को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से और एक लाख रुपए परिवहन विभाग के कोष से दिए जाएंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।
Published on:
08 Aug 2022 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
