24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेलूर कलक्टे्रट के सामने प्रदर्शन

पोनमरावती में आपत्तिजनक आडियो वायरल
less than 1 minute read
Google source verification
Ponmaravati audio case demonstration in Vellore

वेलूर कलक्टे्रट के सामने प्रदर्शन

गत दिनों पोनमरावती में एक समुदाय के खिलाफ वायरल हुए आपत्तिजनक आडियो के विरोध में बुधवार को वेलूर कलक्टे्रट के सामने प्रदर्शन किया। वेलूर मुत्तरायर ट्रस्ट के सदस्यगण ने प्रदर्शन किया।

पोनमरावती में एक समुदाय के खिलाफ सोमवार को एक आपत्तिजनक आडियो वायरल हो गया था जिसके विरोध में संबंधित समुदाय के लोगों ने उसके विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा समझाइश के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन बंद किया था। इसी ऑडियो को लेकर अखिल भारतीय इंडिया मुत्तारायर संगठन की ओर से मंगलवार को वेलूर कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन अध्यक्ष के.पी.अर्जुनन

प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि पोनमरावती में वायरल हुए एक समुदाय की महिलाओं पर आपत्तिजनक वाट्सऐप आडियो बनाने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन अध्यक्ष के.पी.अर्जुनन ने किया। प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों ने कलक्टर रामण को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।