6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु: कोरोना वायरस संक्रमति महिला ने दिया बेटी को जन्म

गुरुवार सुबह नवजात की कोरोना जांच कराई जाएगी।

2 min read
Google source verification
कर्नाटक : कोविड पॉजिटिव 23 गर्भवती महिलाएं भर्ती

pregnant COVID-19 patient delivers baby at Madurai hospital in TN

मदुरै.

तमिलनाडु के मदुरै से बुधवार को अच्छी खबर आई। यहां कोरोना संक्रमित अनुपांडि रोड निवासी गर्भवती महिला ने मदुरै राजाजी अस्पताल के सुपरस्पेशल्टी ब्लॉक में बच्ची को जन्म दिया है। गुरुवार सुबह नवजात की कोरोना जांच कराई जाएगी। एक सप्ताह के भीतर दूसरी कोरोना संक्रमित महिला की मदुरै राजाजी सरकारी अस्पताल में
डिलीवरी कराई गई।

कलक्टर टीजी विनय ने कहा कि लक्षण दिखने के बाद महिला का 27 अप्रैल को कोविड-19 जांच के बाद उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसका कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं था उसके संक्रमण का सॉर्स का अभी भी पता लगाया जा रहा है।

बच्ची को जन्म दिया
अस्पताल सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब १०.४० बजे महिला को सुपरस्पेशल्टी ब्लॉक ले जाया गया। प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सकों ने तैयारी शुरू कर दी थी। चिकित्सकों की टीम ने कोरोना संक्रमित महिला की सिजेरियन डिलीवरी कराई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। चिकित्सकों ने महिला को अलग कमरे में आइसोलेशन में रखा है। बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मां अपने बेटी का चेहरा चंद पल ही देख सकी।

बच्ची का वजन 2.8 किलो
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार बच्ची का वजन २.८ किलो है और मां और बच्ची की हालत स्थिर है।
नवजात में किसी प्रकार का संक्रमण न फैले इसलिए उसे तुरंत ही रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। बच्ची का स्वाब सैंपल गुरुवार सुबह लिए जाएंगे।

सुरक्षा नियमों का पालन किया गया
मेडिकल अस्पताल की टीम ने बताया कि डिलीवरी के दौरान डाक्टरों ने पूरी सावधानी बरती। चिकित्सकों की टीम पीपीआई किट पहनकर ऑपरेशन थियेटर में पहुंची। महिला का दो तीन दिन बाद कोविड 19 टेस्ट किया जाएगा।

एक सप्ताह में दूसरी बार
विदित हो तीन दिन पहले रविवार को २४ साल की कोरोना संक्रमति महिला ने मदुरै राजाजी सरकारी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। जिले में पहला मामला था जब एक कोरोना संक्रमित महिला ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात महिला का दूसरा बच्चा था।